Advertisement Section
Header AD Image

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सेठपुर गांव के राशन डीलर द्वारा मृतकों के नाम पर सरकारी राशन के गबन का मामला आया सामने।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

 

हरिद्वार/लक्सर। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में सेठपुर गांव के राशन डीलर द्वारा मृतकों के नाम पर भी सरकारी राशन के गबन का मामला उजागर हुआ है वंही इस मामले का खुलासा ख़ुद खाद्य विभाग के उपायुक्त की जांच में हुआ है दरअसल खाद्य विभाग को हाल ही लक्सर के सेठपुर गांव की सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी शिकायत पर गढ़वाल मंडल के खाद्य उपायुक्त विपिन कुमार ने दुकान के राशन वितरण की बारीकी से जांच की जांच में पता चला कि गांव में कई ऐसे लोग हैं जो लोग सालों पहले मरने के बाद भी हर महीने सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने आ रहे हैं।

Previous post चारधाम यात्रा अव्यवस्थाओं को लेकर शहरी विकास मंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Next post उत्तराखण्ड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि से ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने शिष्टाचार भेंट की।