Advertisement Section
Header AD Image

सिविल अस्पताल के वार्ड में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ।

 श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड ।

रुड़की। सिविल अस्पताल के वार्ड में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरीज का नाम सुनील कुमार (37 वर्ष) निवासी सुनहरा है। सुनील कुमार मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। काफी समय से वह सुनहरा गंगनहर कोतवाली रूडकी में रह रहे हैं। सुनील कुमार टीवी की बीमारी से पीड़ित थे। 15 फरवरी को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया था। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेें लेकर पीएम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात उन्होंने वार्ड में ही फंदा लगाकर फांसी लगा ली। उनके पास उनका भांजा राकेश भी देख-रेख करने के लिए वही पर था। लेकिन उस समय भांजा सोया हुआ था। किसी को भी इसका पता नहीं चला। रात करीब 12रू30 बजे जब किसी ने फंदे से शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। जिसके बाद काफी संख्या में अस्पताल कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्यपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Previous post पिछले हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा होली मिलन समारोह ।
Next post भाजपा संगठन में बड़े फैर बदल की होने लगी है बड़ी सुगबुगाहट ।