नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। रेलवे में ग्रुप डी की जिस नई भर्ती का युवाओं को इंतजार था, उसका ऐलान हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल 01 ग्रुप डी के 22000 पदों पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। अभी इस भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना जारी हुई है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी होगा। तब तक आप फॉर्म में लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर सकते हैं।
ग्रुप डी की इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के हैं। इस पोस्ट के लिए 11,000 पद अप्रूव किए गए हैं। इसके बाद प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट की रिक्तियां हैं। जारी हुए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती निकाय-रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम-(ग्रुप डी) असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेंटेनर (ग्रुप IV), असिस्टेंट (पी-वे), असिस्टेंट (टीआरडी), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट (TL&AC), असिस्टेंट (C&W), प्वाइंट्समैन बी और असिस्टेंट (S&T)
वैकेंसी-22000
आवेदन शुरू होने की तारीख-21 जनवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख-20 फरवरी 2026
विज्ञापन संख्या-CEN 09/2025
आयुसीमा-8-33 वर्ष
सैलरी-18000 (Initial Pay)
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा,फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा
ग्रुप डी के लिए योग्यता क्या चाहिए?
ग्रुप डी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संभावित 10वीं पास होना चाहिए। हालांकि पहले हाई स्कूल के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी मांगा जाता था। लेकिन पिछली भर्ती में आईटीआई को कंपलसरी नहीं माना गया। आईटीआई वाले और 10वीं पास दोनों अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते थे। जिसे लेकर बाद में कोर्स केस भी हो गया था। योग्यता संबंधित ये जानकारी भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन आने के बाद ही साफतौर पर क्लियर हो पाएगी।
आवेदन कैसे करें?
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
यहां संबंधित भर्ती में आवेदन का लिंक खुलने के बाद Various Posts in Level 1 of 7th CPC Pay Matrix जैसे लिंक पर क्लिक करें।
पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपको New Registration Link पर जाना होगा।
अब अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, आधार कार्ड, 10वीं के मार्क्स, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स भर दें।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
जो-जो डिटेल्स मांगी जाती हैं वो ध्यान से भर दें।
अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस सब्मिट कर दें।
अब फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं एससी/एसटी/महिला/ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
