Advertisement Section
Header AD Image

महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत, बेटे-बहू के साथ गई थी गुड्डी देवी

ऊधम सिंह नगर, 29 जनवरी। प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है।

जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी (57) निवासी वार्ड 3 किशोर अस्पताल के पास सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुई थी। महिला अपने बेटे और बहू के साथ गई थी। महिला भगदड़ के दौरान अपने बेटे और बहू से बिछड़ गई। आज सुबह छह बजे उनका शव मिला।

प्रयागराज में हुए हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर
प्रदेश से महाकुंभ में गए लोगों के लिए जो टोल फ्री नंबर-जारी किए गए हैं, वो 1070, 8218867005, 90584 41404 हैं. कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर कॉल कर किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से अपील भी की जा रही है कि अधिक भीड़ होने पर भक्त जहां हैं, वहीं पर स्नान कर लें लेकिन अपनी जान जोखिम ने ना डालें.

Previous post प्रयागराज महाकुम्भ में मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख, भगदड़ की जांच के लिए कमेटी गठित
Next post राष्ट्रीय खेलों के चलते स्थगित हुई गढ़वाल विवि की परीक्षाओं की नई तिथि घोषित