Advertisement Section
Header AD Image

आम आदमी पार्टी ने की प्रदेश पदाधिकारियों घोषणा की

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरौलिया द्वारा आप उत्तराखंड संगठन की विधिवत घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा एक बार पुनः विश्वास जताते हुऐ एसएस कलेर को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। साथ ही कार्यकारिणी  विशाल चैधरी, प्रेम सिंह, शिशुपाल रावत, आजाद अली व उमा सिसौदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
डीएस कौटिल्य को प्रदेश महासचिव व कुलवंत सिंह, राजू मौर्य को सचिव बनाया गया है। जबकि डीके बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल द्वारा दिये वक्तव्य में कहा गया है कि पार्टी अति शीघ्र संगठन विस्तार कर आगामी सूची में अन्य पार्टी नेताआ को भी जिम्मेदारी देगी।

Previous post प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
Next post सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 6357 शिकायतें दर्ज हुईं