Advertisement Section
Header AD Image

एडवोकेट नवीन को युवा मोर्चा में जिम्मेदारी, उत्साहित हुई युवाशक्ति

पौड़ीः भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व ने कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। एडवोकेट नवीन गुसाईं को भाजपा जिला युवा मोर्चा महामंत्री बनाया गया है। इससे जनपद की युवाशक्ति उत्साहित है। जिला पंचायत सदस्य बड़ेथ प्रियंका रावत, मैली ग्राम प्रधान पुष्पा नेगी, महिला मंगल दल जाख की अध्यक्ष सुनीता नेगी, मंडल अध्यक्ष पैठाणी आनंद सिंह नेगी, महामंत्री देवेंद्र भंडारी, महामंत्री हरेंद्र नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ मनवर रावत, पूर्व प्रधान कांडाई हुकुम कंडारी, पूर्व जिला पंचायत विजय रौथाण, शेखर नेगी,प्रेम सिंह नेगी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन पटवाल
ग्राम प्रधान जाख बीरेंद्र लाल समेत जनपद के कई युवाओं ने नवीन को महामंत्री पद दिए जाने पर खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का साधुवाद किया है।

इन लोगों का कहना है कि आम चुनावों से लेकर सांगठनिक गतिविधियों तक में नवीन गुसांई शुरू से ही टीम भावना को लेकर कार्य करते रहे हैं। वह सभी को जोड़कर चलते हैं। विधान सभा चुनावों में उन्होंने श्रीनगर विधान सभा के सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में उन्होंने हर स्थितियों से सीखते हुए आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत जी के साथ रहते हुए क्षेत्र के लोगों से भी उनका खासा जुड़ाव है। मिलनसार स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा उन्हें औरों से अलग पहचान देते हुए है। इन खूबियों का फायदा संगठन, पार्टी व जनपद को मिलेगा। बता दें कि नवीन गुसांई अधिवक्ता हैं और सोशल मीडिया व साइवर सिस्टम पर भी उनकी अच्छी पकड़ हैं। क्षेत्र से लेकर देहरादून तक युवा वर्ग में वह अच्छे से पहचाने जाते हैं। ऐसे में युवाशक्ति का उत्साहित होना स्वाभाविक है।

Previous post भाजपा महिला मोर्चा ने अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ किया भोज
Next post भाजपा ने आईटी विभाग के जिला संयोजकों एवं सह संयोजकों की सूची जारी की