Advertisement Section
Header AD Image

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने लगाई जीत की हैट्रिक

देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर रुझान भाजपा के पक्ष आ चुके हैं। पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी लगभग जीत दर्ज कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल की दोनों अल्मोड़ा.पिथौरागढ़ और नैनीताल.उधमसिंह नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। अल्मोड़ा.पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करीब 2 लाख वोटों के अंतर से हराया है।
अल्मोड़ा.पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने जीत हासिल करने के साथ ही जीत की हैट्रिक लगा ली है। इससे पहले अजय टम्टा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर चुके हैं। दोनों ही चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को ही पटखनी दी। उस दौरान भी अजय टम्टा के जीत का अंतर काफी रहा था।

Previous post मुख्यमंत्री धामी के ऐतिहासिक कार्यों ने जीत को बनाया शानदारः भट्ट
Next post पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बंपर जीत दर्ज कराई