Advertisement Section
Header AD Image

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को न्यायालय से लगाई गुहार

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सहकारी बैंक भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट पर शीघ्र कार्रवाई सार्वजनिक करने को उच्च न्यायालय को पत्र प्रेषित कर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई का आग्रह किया है। नेगी ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी/गार्ड) कर्मचारियों की भर्ती कराई गई थी, जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा व उधम सिंह नगर जनपद में बड़े पैमाने पर जालसाजों ने भर्ती घोटाले को अंजाम दिया था, जिसको लेकर सरकार ने 01 अप्रैल 2022 को जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त कमेटी ने अक्टूबर 2022 को रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, लेकिन चार-पांच माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। नेगी ने कहा कि उक्त भर्तियों में एक पद 10 लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक बेचा गया था, जिसकी पुष्टि जालसाजों व नौकरी पाए अभ्यर्थियों के बैंक खातों में हुए लेनदेन की डिटेल से पुष्टि की जा सकती है द्य इन घोटाले बाजों ने अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ बैंक में कार्यरत अधिकारियोंध् कर्मचारियों के रिश्तेदारों परिजनों से मोटी रकम हासिल कर नौकरियां बांट दी थी। मोर्चा द्वारा पूर्व में उक्त मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को लेकर सरकार से आग्रह किया जा चुका है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर फाइल को घुमाया जा रहा है।


———————————————–

Previous post कालीमठः दानवों का वध करने के बाद माँ काली यहां पर हो गयी थी अंतर्ध्यान
Next post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया