Advertisement Section
Header AD Image

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश एवं जरूरी सुझाव दिए।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

 

 

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मंगलवार अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के अंतर्गत स्थापित चिकित्सा इकाइयों में मानव संसाधन उपकरणों एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश एवं जरूरी सुझाव दिए।
विधानसभा भवन देहरादून में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं बूस्टर डोज के संबंध में भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में जल्द से जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कागजी कार्यवाही से अधिक धरातल पर काम किया जाए एवं दिए गए निर्देशों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता है, जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता में होना चाहिए। जिसके लिए अस्पतालों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य उपकरण, दवाइयों समेत सभी मूलभूत सुविधाओं का व्यवस्थित होना आवश्यक है। स्वास्थ्य सेवा में औषधि, जांच, परीक्षण सेवा और ब्लड बैंक सहित अन्य के विकास पर फोकस किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जाय।

Previous post धस्माना पीआरडी जवानों के तीन महीने से रुके हुए वेतन की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले।
Next post मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की बधाई दी।