Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेस कमेटी हरबर्टपुर द्वारा आयरन लेडी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती।

विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी हरबर्टपुर द्वारा आयरन लेडी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती सनातन धर्मशाला हरबर्टपुर में मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कबीना मंत्री नव प्रभात थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने की तथा संचालन आशीष पुंडीर ने किया।

नव प्रभात ने अपने संबोधन में कहा इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरा। इंदिरा गांधी की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण ही भारतीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण व उनके मजबूत नेतृत्व में किसी भी देश की भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने महिला उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए। कार्यक्रम को संजय जैन, कुंवर पाल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से आशीष सिंह पुंडीर को शहर अध्यक्ष हरबर्टपुर बनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता भास्कर चुग, संजय किशोर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर,  हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट,  नीरज अग्रवाल, दिनेश सिंह, जितेंद्र रावत, पम्मी देवी, बिना चौहान, राजेश सिंघल, मोहम्मद हनीफ,आरडी बिष्ट,बीना शर्मा पूर्व चेयरमैन मुल्तानी चौधरी मुंतजीर वीरेंद्र तलियाल अनमोल शाह शहजाद दिनेश सिंह जिला पंचायत सदस्य पिंकी रावत प्रेम प्रकाश अग्रवाल जितेंद्र पुंडीर रजत डेविड बृजेश गुप्ता अभिषेक चौहान विनीत बिष्ट विकास शर्मा आदि उपस्थित थे। जयंती कार्यक्रम के बाद हरबर्टपुर शहर के चारों मुख्य मार्गों पर भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।

Previous post बद्रीनाथ धाम के कपाट हुए विधि विधान के साथ बंद
Next post विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 5 वैज्ञानिकों व व्यक्तियों को सीएम ने किया सम्मानित