Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा बनायेगी प्रदेश मे 15 नये सांगठनिक मंडल ।

देहरादून। केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश भाजपा सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनाने जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और संरचनात्मक दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिलों के बाद अब नए मंडलों का गठन किया गया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि इन नए प्रस्तावित मंडलो के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 हो जाएगी। उनके अनुसार नए मंडलों में रुद्रप्रयाग में खांकरा टिहरी में रजाखेत, सकलाना,  देहरादून ग्रामीण में क्वान्सी ऋषिकेश में रायवाला, पौड़ी में अगरोडा, कोटद्वार में सुखरो पिथौरागढ़ में गौरंग देश, डीडीहाट नगर, रानीखेत में बिन्सर महादेव चंपावत में मंच तामली व रीठा, नैनीताल में लामाचौड़ व मुखानी, काशीपुर में काशीपुर उत्तरी के नाम शामिल हैं।

Previous post UKSSC ने स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा की रद्द
Next post इस वर्ष कम बारिश और ओलावृष्टि न होने से नैनीझील के जलस्तर पर प्रतिकूल असर ।