Advertisement Section
Header AD Image

सीमांत क्षेत्र को मिली आवागमन की सुविधा, हिमगिरी एक्सप्रेस की बस सेवा शुरू

चमोली, 1 नवम्बर : आजादी के बाद एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, सीमांत नीति घाटी के लिए पहली बार बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। अब हिमगिरी एक्सप्रेस की बस इस क्षेत्र में निरंतर संचालित होगी, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।
ढाक वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आरुषि बुटोला ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए इसे घाटी के लोगों के लिए सुविधाजनक बताया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे क्षेत्र के सभी लोग इस बस सेवा का लाभ उठा पाएंगे।

बुटोला ने इस बात पर जोर दिया कि बस सेवा शुरू होने से घाटी में पर्यटन के अपार अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दोपहर के बाद जोशीमठ से घाटी के लिए कोई बस उपलब्ध नहीं थी, जिससे पर्यटक क्षेत्र में नहीं पहुंच पाते थे। अब यह निरंतर बस सेवा पर्यटकों की राह आसान करेगी और क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगी।

स्थानीय निवासियों को अब सरकारी कामकाज के लिए जोशीमठ तहसील, ब्लॉक या अन्य कार्यालयों में जाना होता था, उन्हें अब कमरा लेकर जोशीमठ में रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। बस सेवा से उनकी यात्रा सरल और किफायती हो जाएगी। बस सुबह श्रीनगर गढ़वाल से शुरू होगी जो दोपहर 1 बजे जोशीमठ पहुंचेगी और 2:30 बजे जोशीमठ से नीति घाटी के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर दीपक रावत, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह बटोला सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Previous post राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए कल तीन नवंबर को 20 स्कूलों में छुट्टी घोषित, आज से तीन दिवसीय दौरा
Next post विमेंस वर्ल्ड कप जीत गई बेटियां! साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया बनी विश्व चैम्पियन