नई टिहरी। प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी जनपद में 13 करोड की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उनमें मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 432.12 लाख की धनराशि से नरेंद्र नगर, मुनीकीरेती की विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के अलावा राज्य योजना के अंतर्गत प्रतापनगर में उत्तरकाशी, लम्बगांव, घनसाली, तिलवाडा (एनएच 15) के 567.50 लाख की धनराशि से किये गये लम्बगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग के नवीनीकरण के कार्य, विकासखंड भिलंगना में 49.86 लाख की लागत के डाबरा बैण्ड से गौजियाणा मोटर मार्ग में पी.सी. द्वारा डामरीकरण कार्य, 98.54 लाख की धनराशि से लम्बगांव-कोटालगांव-चमियाला से चंगोरा गांव हेतु मोटर मार्ग के पी.सी. द्वारा डामरीकरण के कार्य के साथ-साथ विकासखंड देवप्रयाग के दूयली और विकासखंड भिलंगना के सैन्दुल में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 21.80 लाख की लागत से निर्मित सोलर पंपों का लोकार्पण करने के अलावा पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के कीर्तिनगर विकासखंड में ग्राम पंचायत बडोला में 20 लाख की लागत के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत कफना में 20 लाख की धनराशि से प्रस्तावित पंचायत भवनों के निर्माण कार्य, विकासखंड जौनपुर के ग्राम पंचायत घण्डियाला में 20 लाख के पंचायत भवन, विकासखंड थौलधार के ग्राम पंचायत पगारी में 20 लाख के पंचायत भवन, विकासखंड प्रतापनगर की ग्राम पंचायत काण्डा में 20 लाख और ग्राम पंचायत नकोट में 20 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भावनों के शिलान्यास सहित कुल 1289.82 लाख की धनराशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।ढ/ेचंदझ लोकार्पण, शिलान्यास एवं चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंहं, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, खेम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भण्डारी, मीना खाली, शिवानी बिष्ट, बसुमति घणाता, सीता देवी, प्रतापनगर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत एवं राजेन्द्र जुयाल, दिनेश डोभाल, जगदम्बा रतूड़ी, शीशराम थपलियाल, रामकुमार कठैल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
आठवां वेतन आयोग: ₹54000 न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन बहाली पर ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनधारियों के लिए एक अहम...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 3.08 करोड की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त...
प्रत्येक जनपद पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढावा देने को वृहद रणनीति तैयार करेंः गर्ब्याल
देहरादून। सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट, देहरादून में ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपदों...
संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र...
पीचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने देहरादून में राष्ट्रीय आईपी यात्रा का शुभारंभ
देहरादून। पीचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीएचडीसीसीआई) ने विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय,...
जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए...
