Advertisement Section
Header AD Image

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर

गैरसैंण। गैरसैंण में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयाजित राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई।
गैरसैंण में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव आया। जिस पर मुहर लग गई। सौर ऊर्जा नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। विधायक निधि बढ़ाकर 5 करोड़ की गई है।

Previous post गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरु, विपक्ष ने किया हंगामा
Next post इन्फ्लुएन्जा संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण को डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक