Advertisement Section
Header AD Image

कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

रुद्रप्रयाग। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहंची रेस्क्यू टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे ग्राम डूंगरी से परिवार कार में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई मं जा गिरी। आसपास के लोगों  ने इस हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में कलपेश्वरी(58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती(24) पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितपाल(50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल(70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी(45) पत्नी जितपाल पूजा(27) पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Previous post झारखण्ड में पंचायतों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने और राजस्थान के एक राज्य-एक चुनाव की घोषणा का भी करें अध्ययन
Next post भविष्य में वेलनेस सेंटरों को होमस्टे के साथ जोड़ने की भी है योजना