Advertisement Section
Header AD Image

केन्द्र सरकार की 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना

  • देहरादून। केन्द्र सरकार की 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना, जिसकी पाइपलाइन 18 किमी यमुना से ऊंचाई 1.2 किमी की परियोजना के सफल ट्रायल पर मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस योजना के माध्यम से 93 हजार की आबादी लाभान्वित होगी और अगले 40 वर्षो तक मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने बताया कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अथक प्रयासों से ही इस योजना का निर्माण संभव हो सका।
Previous post क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर
Next post केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्रीअन्न महोत्सव के आयोजन के लिए सीएम धामी और कृषि मंत्री जोशी को दी बधाई