Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री धामी ओर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया भगवान शिव का जलाअभिषेक

 श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।
इधर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्‍होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।
उधर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की। महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था।

Previous post फाइनेंस कंपनी के अफसरों अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मृतक वृद्धा का 2 किलो सोना हड़पने का मामला दर्ज ।
Next post मथुरा के बरसाना में लठामार होली की प्रथम चौपाई का आज हुआ सुभारम्भ ।