Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की भेंट, अपने खेत में उत्पादित चावल किए भेंट

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल श्री हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया द्य उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

 

 

 

 

Previous post सीडीएस जनरल अनिल चौहान के विश्वविद्यालय में आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो0 श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन
Next post सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा, अधिसूचना जारी, हड़ताल करने पर होगी कार्रवाई