Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत जवानों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनो से मिल भावुक हो उठे। उन्होंने हर सम्भव मदद का परिजनों को भरोसा दिलाया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

  

Previous post शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
Next post बजट खर्च की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार