Advertisement Section
Header AD Image

सीएम धामी ने दुष्यंत गौतम से की कई मुद्दों पर चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बता दें कि सीएम धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर वैश्विक निवेशक सम्मेलन और आपदा प्रबंधन पर होने वाले सेमिनार का निमंत्रण दिया था।

Previous post राइस मिल में एसडीएम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिला सरकारी चावल
Next post फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल 12वां आरोपी गिरफ्तार