Advertisement Section
Header AD Image

सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार द्वारिका प्रसाद उनियाल के निधन पर दुख व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार द्वारिका प्रसाद उनियाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

94 वर्षीय द्वारिका प्रसाद उनियाल का रविवार को निधन हो गया। वे उत्तराखंड व हिमाचाल प्रदेश में पत्रकारिता के साथ ही बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने विकासनगर क्षेत्र में उत्तम प्रजाति के सेब की नर्सरी भी लगा रखी थी, जिससे वे बागवानों को सेब की पौध उपलब्ध कराते थे। वे पछवादून प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। उनका निधन हरदय गति रूकने से हुआ।

Previous post सूबे के मेडिकल कॉलेजों एवं जिला चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध
Next post मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा