Advertisement Section
Header AD Image

सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, साथ ही विकास कार्यों का किया निरीक्षण

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Previous post राज्य में सभी टीबी मरीजों को लिया जायेगा गोदः डॉ. धन सिंह रावत
Next post स्पोर्ट्स स्टेडियम को भेंट की मॉडर्न ग्रास कटिंग मशीन, डीएम ने किया शुभारंभ