Advertisement Section
Header AD Image

संवाद यात्रा उत्तराखण्ड वाहन का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत‘ ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस वाहन को विशेष रूप से आउटडोर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए तैयार किया गया है और इसका उपयोग दूर-दराज के गांवों में भी लोगों से बातचीत करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा के माध्यम से इस वाहन से दूर-दराज के लोगों से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करने में भी मदद मिलेगी।

Previous post लोगों की आजीविका को बढ़ाकर वनों की रक्षा की जा सकतीः महानिदेशक, भा.वा.अ.शि.प
Next post राहुल गांधी को मिली सजा के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन न्यायालय के निर्णय का अपमानः महेंद्र भट्ट