Advertisement Section
Header AD Image

आर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद न्यायपालिका में लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और मोदी सरनेम मानहानि मामले में सजा पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने पर उन्हें बधाई दी।
श्री आर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद न्यायपालिका में लोगों का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायालय से अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मज़बूत होगा। श्री आर्य ने जोर देकर कहा कि भाजपा की राहुल गांधी को रोकने की हर कोशिश नाकाम होगी। जिस तरह करीब 134 दिन लम्बी कानूनी जंग के बाद राहुल जी को राहत मिली है, उसी तरह यह मामला एक दिन स्वत: समाप्त हो जाएगा और सत्य की जीत होगी।

Previous post रूद्रपुर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
Next post स्तनपान सिर्फ शिशु ही नहीं माताओं के लिए भी लाभदायकः डॉ. शरण्या