Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेसी विधायकों ने कानून व्यवस्था को लेकर दिया धरना।

देहरादून। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट ने विधानसभा में धरना दिया। इस मुद्दे को लेकर सभी कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों में बैठकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ रहा है। बदमाश बेखौफ होकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अन्जाम दे रहे है। जिससे जनता के बीच भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का सुख भोगने के लिए शासन में आई है। जनता के हितों से इस पार्टी को कोई लेना देना नही है। ऐसे हालत में कांग्रेस चुप नही रहेगी। सदन से लेकर सड़क तक भाजपा  सरकार की जनविरोधी नितियों का विरोध लगातार जारी रहेगा।

Previous post कैंट स्थित गुचुपानी में एक ई-रिक्शा चालक की सर पर वार कर हत्या
Next post शीतकालीन सत्र के पहले दिन धामी सरकार ने सदन में 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया।