Advertisement Section
Header AD Image

देवेंद्र चमोली को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अवॉर्ड, तैयार की पहली दस हजार प्रश्नोत्तरी रामायण

देहरादून, 17 मार्च। साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड -2025 से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें रामायण महाकाव्य पर सर्वाधिक दस हजार प्रश्न-उत्तर के शोध कार्य के लिए दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए देवेंद्र को पांच साल का समय लगा। इस कार्य के लिए उन्हें नेपाल में भी बीते फरवरी माह में सम्मानित किया गया था।
रामायण महाकाव्य पर देश-विदेश में अब तक तीन सौ से भी अधिक विभिन्न भाषाओं में प्रकाशन हो चुके हैं। लेकिन, चमोली का दावा है कि संपूर्ण रामायण पर सामान्य ज्ञान के रूप में उनकी ओर से शोध की गई यह प्रथम प्रश्नोत्तरी रामायण है। इसमें दस हजार प्रश्न-उत्तर एक लाइन में हैं।
दून के डिफेंस काॅलोनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि राज्य की लोकभाषा में प्रकाशित गढ़वाली रामायण एवं गढ़वाली श्रीमद्भगवद गीता विद्यालयों में उपलब्ध कराने वाला उतराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। मूल रूप से टिहरी जिले के रहने वाले देवेंद्र को नेपाल के नेपालगंज में विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था।
Previous post मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से दिल्ली के 13 साल के छात्र की मौत
Next post महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस की सख्त चेतावनी, बोले, औरंगजेब की कब्र का महिमा मंडन किया तो फाड़ कर रख देंगे’