Advertisement Section
Header AD Image

DGP अशोक कुमार ने दिए STF को निर्देश, कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) और VDO भर्ती की जाँच पर फोकस।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

 

देहरादून उत्तराखंड । पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा UKSSSC भर्ती परीक्षा प्रकरण में एक माह के अल्प समय में प्रमुख अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर एस0टी0एफ की पीठ थपथपाई। उपरोक्त प्रकरण में अन्य दोषियों की गिरफ्तारी हेतु विवेचना/ जांच जारी रहेगी।

इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा एस0टी0एफ को UKSSSC द्वारा पूर्व में आयोजित कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) 2021 एवं वी0डी0ओ भर्ती 2016 की जांच/विवेचना पर भी फोकस करने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा VDO भर्ती परीक्षा 2016 की जांच भी STF  को ट्रांसफर कर दी गई है l

Previous post करन माहरा ने विधानसभा भर्ती मामले में बताए नेताओं के रिश्तेदारों के नाम।
Next post मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी येलो एलर्ट जारी।