Advertisement Section
Header AD Image

हवाई अड्डे पर लॉन्च किया डिजियात्रा

देहरादून। एनईसी ने हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए बहुप्रतीक्षित पेपरलैस बोर्डिंग प्रक्रिया-डिजियात्रा का लॉन्च किया है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योर्तिआदित्य सिंधिया ने वर्चुअल रूप से वाराणसी हवाई अड्डे पर डिजियात्रा प्रोग्राम की शुरूआत की। इस समाधान के ज़रिए भविष्य में हर नागरिक आसान यात्रा का आनंद उठा सकेगा। यात्रियों को विभिन्न चौकपॉइन्ट्स जैसे एयरपोर्ट अराइवल, सिक्योरिटी क्लीयरेन्स और बोर्डिंग आदि के लिए लाईनों में लगकर लम्बा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
फेशियल रिकॉग्निशन प्लेटफॉर्म द्वारा पेश की गई इस ऑप्ट-इन सर्विस से यात्रियों को बार-बार अपने फिज़िकल डॉक्युमेन्ट पासबोर्ड, बोर्डिंग पास आदि दिखाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।  बता दें कि पहले चरण में डिजियात्रा का लॉन्च 7 हवाई अड्डडोपर किया जाएगा, वर्तमान में यह सर्विस बैंगलुरू, वाराणसी और नई दिल्ली हवाई अड्डो पर सक्रिय है।

Previous post धामी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाहट में कॉंग्रेस: चौहान
Next post दूध पियो नशा छोड़ो अभियान का आयोजन