Advertisement Section
Header AD Image

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जयंती पर गांधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड, देहरादून स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महानिदेशक सूचना ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया हमें जीवन में उसका अनुसरण कर आगे बढ़ना है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश को ‘जय जवान जय किसान‘ का नारा देकर एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया। महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

Previous post राज्य आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्यः मुख्यमंत्री
Next post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी