देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूधसांव के कारण प्रभावित भवन स्वामियों को पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा धनराशि का वितरण शुरू हो गया है। पुनर्वास पैकेज वितरण के तहत पहले दिन 03 प्रभावितों को 63.20 लाख की धनराशि का वितरण किया गया है। जिन प्रभावितों को मुआवजा राशि वितरित की गई है उनमें गांधीनगर वार्ड के प्रभावित सूबेदार मेजर मंगलू लाल (सेनि) पुत्र बाली लाल, तथा सुनील वार्ड के प्रभावित कृष्णा पंवार पुत्र कल्याण सिंह एवं बलदेव सिंह पंवार पुत्र कल्याण सिंह शामिल है। इन तीनों परिवारों को 63.20 लाख का मुआवजा वितरण किया गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के अभिलेखों का सत्यापन एवं मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही अन्य प्रभावितों को भी पुनर्वास पैकेज के तहत मुआवजा धनराशि का वितरण किया जाएगा।
More Stories
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाईः बंशीधर तिवारी
देहरादून। देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 3.08 करोड की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त...
प्रत्येक जनपद पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढावा देने को वृहद रणनीति तैयार करेंः गर्ब्याल
देहरादून। सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट, देहरादून में ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपदों...
संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र...
पीचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने देहरादून में राष्ट्रीय आईपी यात्रा का शुभारंभ
देहरादून। पीचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीएचडीसीसीआई) ने विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय,...
जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए...
