Advertisement Section
Header AD Image

डीआरडीओ में 700+ वैकेंसी का फॉर्म जारी, लिंक एक्टिव, आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर। डीआरडीओ में जो अभ्यर्थी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए नई अपडेट आई है। CEPTAM 11 भर्ती में आवेदन करने का लिंक खुल गया है। उम्मीदवार अब डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने का लिंक 9 दिसंबर 2025 से एक्टिव हो गया है।
डीआरडीओ सेप्टम 11 की इस भर्ती के जरिए सेंटर फॉर पर्सनल टेलेंट मैनेजमेंट में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी और टेक्नीशियन ए के कुल 764 पदों के लिए उम्मीदवारों को सेलेक्ट करेगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी डीआरडीओ के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं, वो ये मौका मिस करने की गलती ना करें।
भर्ती निकाय-डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, (DRDO-CEPTAM 11)
पद का नाम-टेक्नीशियन -A, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी (STA-B)
पदों की संख्या-764
आवेदन शुरू होने की तारीख-9 दिसंबर 2025 (टेंटेटिव)
योग्यता-10वीं पास/आईटीआई/ग्रेजुएशन की डिग्री/डिप्लोमा
आयुसीमा-18-28 वर्ष तक। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी-पदानुसार 19,900-1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा, ट्रेड/स्किल टेस्ट
भर्ती का नोटिफिकेशनhttps://drdo.gov.in/drdo/sites/default/files/vacancy/shortadvtC11_04122025.pdf
डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती के लिए योग्यता
डीआरडीओ टेक्निकल असिस्टेंट बी पोस्ट का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में केमिकल/सिविल/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल आदि में डिप्लोमा होना चाहिए। टेक्नीशियन बी के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई करने वाले या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
फॉर्म कैसे भरें?
डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
यहां आपको Recruitment वाले सेक्शन में CEPTAM 11 Vacancy का टैब नजर आएगा। इसके सामने Apply Online का लिंक भी होगा।
इसपर क्लिक करने के बाद आपसे आपकी बेसिक जानकारियां पूछी जाएंगी। जो-जो डिटेल्स आपसे जिस बॉक्स में मांगी जाती है, वो ध्यान से भर दें।
अपना नाम, पिता का नाम, पता, मार्क्स, कैटेगिरी सभी जानकारी ठीक दें। गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।
अब अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर करके स्कैन करें और फॉर्म में डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले सेक्शन में अपलोड कर दें।
अपनी श्रेणी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Previous post राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया होगी आनलाइन, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अफसरों को दिए निर्देश
Next post टिम्मरसैंण महादेव ने लिया बर्फीला स्वरूप, जम गए उत्तराखंड के मिनी अमरनाथ