Advertisement Section
Header AD Image

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में 12 दिवसीय देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत EDP का शुभारंभ

यमकेश्वर, 24 फरवरी। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर में 24 फ़रवरी से देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय EDP का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

DUY प्रोजेक्ट ऑफ़िसर Sarvendra रावत एवं DUY कोर्डिनेटर ध्यानी जी ने इस 12 दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा बतायी। रावत ने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जो उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए चलायी जा रही है।

रावत जी ने प्रतिभागियों के पूरे 12 दिन कार्यक्रम में शामिल रखने एवं सीखने और ज़ोर दिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ गिरिराज सिंह मैं बताया कि वे भूमि उद्यमिता योजना के द्वारा युवा अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। कार्यक्रम में TOI नोडल डॉक्टर राम सिंह सामंत, डॉ उमेश त्यागी, विनय कुमार पाण्डेय, डॉक्टर नीरज नौटियाल, सुनील प्रसाद, पूजा रानी, महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous post पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी, दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति
Next post मुख्यमंत्री धामी ने शहीद मेले का शुभारंभ किया, दुगड्डा के लिए कई घोषणाएं की