Advertisement Section
Header AD Image

आग की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत

पौड़ी। पुलिस चौकी क्षेत्र पाबौ के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना बीती रात्रि करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है।सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। कहा कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हे की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।

Previous post सीएम धामी से स्वर्ण पदक विजेता मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने की भेंट
Next post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू टेक समिट का करेंगे उद्घाटन, 20 से अधिक उत्पादों को किया जाएगा लॉन्च