Advertisement Section
Header AD Image

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती अवसर पर डिग्री कालेज बिथ्याणी में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

यमकेश्वर, 6 नवम्बर। उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय स्तर पर उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया था। जिस हेतु 6 नवंबर 2025 को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं में से कु. प्रीति बी.ए. प्रथम सेमेस्टर प्रथम रहीं, जबकि कु. मधुबाला बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान कब्जाया, इसके अलावा तीसरा स्थान बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की कु. अंकिता ने अर्जित किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ राम सिंह सामंत, डॉ सुनील प्रसाद देवराड़ी, डॉ मनवीर सिंह कंडारी और श्रीमती सीमा देवी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा के अलावा महाविद्यालय के डॉ. गिरिराज, डॉ उमेश कुमार त्यागी, श्री विनय कुमार पांडे, डॉ नीरज नौटियाल, श्रीमती पूजा रानी, डॉ केशव प्रसाद डबराल, डॉ हिमानी बडोनी, चेतन भट्ट, नरेश राणा, महेंद्र सिंह बिष्ट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे
Previous post प्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर मंत्रमुग्ध हुए लोग
Next post उत्तराखंड रजत जयंती: निनाद महोत्सव में सीएम धामी की घोषणा, वृद्ध व अस्वस्थ कलाकारों को अब छह हजार पेंशन