Advertisement Section
Header AD Image

चंपावत विधानसभा उप चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

उत्तराखंड :- चंपावत विधानसभा उप चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है शनिवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता व चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता लेली है वही चंपावत ब्लाक प्रमुख रेखा देवी  कई ग्राम प्रधानों वह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं इनके अलावा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास शाह, जेस्ट प्रमुख मोहन चंद्र, कनिष्ठ प्रमुख निर्मला भट जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं सभी लोगों को चंपावत जिले के चुनाव प्रभारी परिवहन मंत्री चंदन राम दास चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के द्वारा भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई शनिवार का दिन कांग्रेस के लिए किसी भूचाल से कम नहीं रहा।

Previous post केदारनाथ में गूंजा बाबा केदारनाथ का जयकारा, धाम के कपाट खुलने के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Next post खुसखबरी , नरेंद्रनगर में किया जयेगा केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा।