Advertisement Section
Header AD Image

अधिशासी अभियंता को नियुक्त किया गया जांच अधिकारी

 

देहरादून। मिथ्या जानकारी देने पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
गुरुवार को अवनीश मजूमदार अपनी पत्नी के साथ प्राधिकरण कार्यालय में एमडीडीए उपाध्यक्ष से मिले। उनके द्वारा उपाध्यक्ष को अवगत कराया गया कि ग्राम जसपुर पुरूकुल देहरादून में उनके द्वारा बनाए जा रहे भवन के सम्बन्ध में प्राधिकरण में एक वाद दायर किया गया है। उनके द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि क्षेत्रीय सुपरवाईजर द्वारा उक्त निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि यह क्षेत्र प्राधिकरण की सीमा में नहीं आता है इसलिए उक्त निर्माण कार्य को कर सकते हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम नागरिकों को इस तरह की मिथ्या जानकारी दिया जाना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। इसके लिए महाबीर सिंह, सुपरवाईजर प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये गए। उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए सुपरवाइजर महाबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। महाबीर सिंह के विरूद्ध आरोप पत्र तैयार किए जाने एवं प्रकरण में विस्तृत जांच किए जाने हेतु सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी से अपेक्षित गया है कि 15 दिन के अन्दर विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करें।

Previous post प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों पर दाखिल किए गए 63 नामांकन पत्रों में 56 नामांकन सही पाए गए, 7  नामांकन पत्र खारिज
Next post उत्तराखंड में, 4760 केस फैसले के इंतजार में, 1215 केस 5 साल से अधिक पुराने