Advertisement Section
Header AD Image

निचले कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद ब्लॉक प्रमुख पुरोला ने संभाला कार्यभार

 

क्षेत्र पंचायत प्रमुख पुरोला श्रीमती इशिता शाह ने फिर से कार्यभार ग्रहण कर लिया है!निचली अदालत (सिविल जज, सी.डी.) उत्तरकाशी द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2025 को पारित अंतरिम आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के बाद प्रमुख क्षेत्र पंचायत पुरोला ने पुनः अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।जिला पंचायत राज अधिकारी, उत्तरकाशी द्वारा जारी पत्रांक संख्या 133/23–पं0/वीडीओसी/बैठक/2025–26, दिनांक 05 फरवरी 2026 के क्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत पुरोला ने गुरुवार को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों सहित अपने पद का पुनः कार्यभार संभाल लिया।
प्रमाण पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निचली अदालत के अंतरिम आदेश पर रोक लगाए जाने के उपरांत, संबंधित प्रशासनिक आदेशों के अनुसार प्रमुख क्षेत्र पंचायत को पुनः अधिकार सौंपे गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत स्तर पर विकास कार्यों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं प्रशासनिक निर्णयों की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है।
स्थानीय स्तर पर इस घटनाक्रम को क्षेत्र पंचायत के कार्य संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से लंबित विकास कार्यों, बैठकों और योजनाओं के क्रियान्वयन को अब गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी, लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते प्रमुख क्षेत्र पंचायत को पूर्ववत दायित्व सौंप दिए गए हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रमुख क्षेत्र पंचायत को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कराया गया, जिसमें प्रधान संगठन एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही।प्रमुख के कार्यभार ग्रहण करने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है!

Previous post जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य आज से यमुनाघाटी के तीन दिवसीय भ्रमण पर
Next post सीडीएस जनरल अनिल चौहान के विश्वविद्यालय में आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो0 श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन