Advertisement Section
Header AD Image

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी का गठन

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी की मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी का गठन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसजनों को मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी दी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बताया कि करन माहरा द्वारा लोकसभा चुनाव में मीडिया से समन्वय की जिम्मेदारी सौंपते हुए राजीव महर्षि को चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर, नीरज तिवारी को मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी का कुमाऊं मण्डल प्रभारी एवं लखपत बुटोला को गढ़वाल मण्डल प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, सुरेन्द्र कुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, डॉ0 प्रदीप जोशी, प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली, सूरत सिंह नेगी, हरीश ऐठानी, शीशपाल सिंह बिष्ट, बिमला जोशी, संदीप चमोली, सुनीता प्रकाश, विशाल मौर्य, मंजू त्रिपाठी, मोहन काला, आशीष नौटियाल, पिया थापा, सुलेमान अली एवं अभिनव थापर को मीडिया कोर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते हुए पार्टी की रीति-नीतियों तथा पार्टी द्वारा अपने न्याय पत्र में किये गये जनहित के वादों को जन-तक पहुंचाने का काम करेंगे ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को इसका लाभ मिल सके।

Previous post तुष्टिकरण और बहुसंख्यकों के हित विरोधियों की जमानत जब्त करेगी जनता
Next post पीएम मोदी 11 अप्रैल को आईडीपीएल मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे