Advertisement Section
Header AD Image

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

उत्तराखंड। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों पर एक घंटा चर्चा हुई।वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का ये दिल्ली दौरान इसलिए भी खास माना जा रहा है कि जल्द से जल्द उत्तराखंड में दायित्वों का बंटवारा और मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है जिस पर भी मथन किया गया साथ ही उत्तराखंड में विधानसभा भर्ती घोटाला और UKSSSC पेपर लीक मामले पर भी चर्चा की गई और उनसे प्रदेश की वर्तमान राजनीति की स्थिति पर चर्चा की गई, इसलिए मुलाकात खास मानी जा रही है। वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के कई और दिग्गजों से भी मुलाकात करेंगे।

Previous post बैक डोर से विधानसभा में नियुक्ति मामले में मंत्री के आवास पर दिया धरना, पुलिस ने उठाया।
Next post CM धामी ने कहा राज्य सरकार ज़ीरो टॉलरन्स ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता न करने पर दृढ़ संकल्पित है, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।