Advertisement Section
Header AD Image

पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। फोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता फोनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राज्य की अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने पोस्ट के जरिए संवेदनाएं व्यक्त की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी फोनिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

Previous post राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की शुरुआत के लिए स्पीकर ने सीएम का आभार व्यक्त किया
Next post त्यूणी के पास पिकअप खाई में गिरी, दो लोगों की मौत गिरी, दो लोगों की मौत