Advertisement Section
Header AD Image

पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य पर कुकर्म का प्रयास करने का आरोप

हरिद्वार। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य पर उनके चालक ने कुकर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विनोद आर्य ने विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जान से मारने की नीयत से ही कार से बाइक को टक्कर मरवा दी।
ज्वालापुर पुलिस ने युवक की शिकायत पर विनोद आर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Previous post एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर जन जागरूकता रैली
Next post शीघ्र पूरा करें मिनी स्टेडियम खिर्सू का निर्माण कार्यः डा. धन सिंह रावत