Advertisement Section
Header AD Image

गढ़वाल विवि: 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली वाले छात्र 15 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

श्रीनगर, 23 नवम्बर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का एक और अवसर प्रदान किया है। विवि ने इसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 15 दिसम्बर तक चलेगी।
गढ़वाल विवि के विशेष कार्याधिकारी (परीक्षा) प्रो. राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने बताया कि हाल ही में आयोजित 23वीं विद्या परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि वे छात्र-छात्राएं, जो पर्यावरण विज्ञान, इलिमेंटरी बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी तथा एन्वायरनमेंट एजुकेशन में अब तक अर्हता प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उन्हें अंतिम अवसर दिया जाए।

निर्णय के अनुसार विश्वविद्यालय ने आवेदन फार्म जारी कर दिए हैं। आवेदन शुल्क 4 हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे विवि के कैश काउंटर, बैंक ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। बैंक ड्राफ्ट गढ़वाल विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी के नाम देय होगा।

परीक्षार्थियों को आवेदन शुल्क रसीद, परीक्षा फार्म तथा स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की अंकतालिकाओं की छायाप्रतियां 20 दिसम्बर तक परीक्षा अनुभाग में जमा करनी होंगी। इसके बाद परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र परीक्षा अनुभाग से प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र बिड़ला परिसर, श्रीनगर निर्धारित किया गया है।

Previous post अब दो दिन तक गुप्त मंत्रों से होगी भगवान बदरी विशाल की अभिषेक पूजाएं
Next post भारत दर्शन पर आए यात्रियों की बस गिरी खाई में, 5 की मौत, मरने वालों में उत्तर प्रदेश, गुजरात व दिल्ली के रहने वाले