Advertisement Section
Header AD Image

भाई बहनों के साथ खेल रहे 3 साल के मासूम को गुलदार ने उठाया, झाड़ियों में मिला शव

टिहरी, 29 सितम्बर। टिहरी में ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।

ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया कि राज (3 साल) अपने भाई-बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। उसकी मां के जब काफी देर खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला, तो वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। ढंूढने के बाद डान गेरा तोक में झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की वन विभाग की टीम मोके पर पहुंच गई। जांच की जा रही है।

Previous post तीसरे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ा, रोहित-विराट की एक झलक पाने स्टेडियम पहुंचे दर्शकों के अरमानों पर फिरा पानी
Next post खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर…राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने पर मिलेगा एक लाख का इनाम