Advertisement Section
Header AD Image

हरक सिंह रावत लोकसभा के चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए आ रहे है नज़र।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून :- विधानसभा चुनाव ना लड़ने की इच्छा व्यक्त करने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने अब लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।। जी हां 2022 चुनाव में हरक सिंह रावत ने विधानसभा का चुनाव ना लड़ने को लेकर भाजपा संगठन से लेकर कांग्रेस आलाकमान तक अपना पक्ष रखा था लेकिन अब 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर हरक सिंह रावत चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।। हरक सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने कभी मना नहीं किया था लिहाजा इस बार वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।।लोकसभा की किस सीट से हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे इस बात का खुलासा फिलहाल उन्होंने नहीं किया है लेकिन जानकारों की माने तो वह हरिद्वार व गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।।

Previous post चुनावों के दौरान मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का मुद्दा कांग्रेस के लिए बना मुसीबत ।
Next post पेट्रोल-डीजल के मूल्य में छठे दिन भी लगातार वृद्धि रही जारी ।