Advertisement Section
Header AD Image

भारतीय संस्कृति की प्राचीन त्यौहारों में एक ‘‘हरियाली तीज’’

देहरादून। भारतीय संस्कृति की प्राचीन त्यौहारों में एक ‘‘हरियाली तीज’’ आज राजभवन में पूरे हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। इस दौरान महिलाओं द्वारा नृत्य करने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर की उपस्थिति में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रेखा, दूसरे स्थान पर सुमन रहीं। संगीता खंडूड़ी तीज क्वीन बनी। विजेता महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा प्रथम महिला गुरमीत कौर को अपने हाथ से बनाई गई कलाकृतियां और पेंटिंग भी भेंट की गई।
प्रथम महिला गुरमीत कौर ने इस दौरान सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रसार करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमारे जीवन में नये जोश एवं उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर डीआईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा, डॉ तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ अर्चना, डॉ इंद्रा अग्रवाल सहित राजभवन परिवार की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Previous post ओलंपस हाई में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने दी देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति
Next post चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नर्सिंग, पैरामेडिकल सहित अन्य कॉउंसिल