Advertisement Section
Header AD Image

भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून जिले में 31 जुलाई को बंद रहेंगे 12वीं तक के विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र

देहरादून। मौसम विभाग के भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने जिले में 31 जुलाई को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत देहरादून जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय व निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 31 जुलाई को बंद रहेंगे।

Previous post पोस्टमार्टम हाउस के पास वाला स्क्रीनिंग प्लांट है लूट का मुख्य केंद्र बिंदु
Next post कांवड़ व आपदा में कांग्रेस का राजनीतिक यात्रा निकालना दुर्भाग्यपूर्णः किशोर उपाध्याय