Advertisement Section
Header AD Image

बजट पारित करने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में सत्र के चैथे दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए करीब 89 हजार करोड़ का बजट पारित करने व अन्य जरूरी कामकाज निपटाने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सत्र की कार्यवाही तय दिनों से एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 26 फरवरी से 29 फरवरी तक सदन की कार्यवाही 28 घंटे 25 मिनट तक चली।
उत्तराखण्ड़ विधानसभा का पंचम विधानसभा प्रथम सत्र 29 फरवरी को विधायी कार्य व बजट पारित होने पश्चात अनिश्चित काल के स्थगित करने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने की। सत्र के दौरान प्राप्त अल्पसूचित प्रश्न-45, कुल प्राप्त तारांकित प्रश्न अतारांकित प्रश्न 256, नियम 40 (2) के अन्तर्गत स्वीकार 3, कुल 304 प्रश्न स्वीकार हुये। अध्यक्ष खण्डूडी ने कहा कि पंचम विधानसभा का प्रथम सत्र 26 फरवरी 2024 से प्राराभ होकर 29 फरवरी को समाप्त हुआ। जिसमें कुल 28 घण्टे 25 मिनट का बीजनेस सरकार ने दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को सुचारू रुप से संचालित करते हुये पीठ से बिना उठे रिकार्ड 8 घन्टे 30 मिनट तक सत्र का लगातार संचालन किया। 28 फरवरी को रात्रि 11 बजकर 40 मीन्ट तक निर्बाध सत्र संचालित हुअ। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विनयोग विधेयक सहित छरू (6) विधेयक पारित हुए। राज्यपाल के सन्देश सहित पुनर्विचार हेतु प्राप्त दो (2) विधेयक सदन के पटल पर रखे गये। साथ ही छरू (6) याचिका स्वीकार हुई। नियम-300 की 61 सूचनाएं, नियम -52 की 39 सूचनाऐं, नियम 58 की 18, नियम 310 की 01 सुचनाऐं प्राप्त हुई। अध्यक्ष खण्डूड़ी ने सत्र व्यवस्थित रुप से संचालन में सहयोग के लिए पक्ष-विपक्ष का धन्यवाद किया। साथ सचिवालय प्रशासन, पुलिस प्रशासन सरकार के सभी विभागों सहित विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञांपित किया।

Previous post नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए 42 सीटर विमान के संचालन को मिली मंजूरी
Next post राजभवन में तीन दिवसीय पुष्प-प्रदर्शनी 01 मार्च से शुरू