Advertisement Section
Header AD Image

चच्चा के 30 बच्चे तो हिंदू के चार क्यों नहीं हो सकते बोले धीरेंद्र शास्त्री

शिवपुरी, 27 नवम्बर। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने ‘राजनीति’ में जाने की अटकलों के बीच बड़ी बात कहते हुए बताया कि हमारा स्वप्न में भी राजनीति में जाने का उद्देश्य नहीं है। न किसी ‘पार्टी’ को खड़ा करना है। दूसरी तरफ ‘गजवा ए हिंद’ को लेकर कहा कि देश को ‘भगवा हिंद’ बनाना है। इसके लिए हिन्दू को 4 बच्चे पैदा करना चाहिए। जब चच्चे के 30 बच्चे हो सकते हैं तो हिन्दू के चार क्यों नहीं हो सकते।

धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए सार्वजनिक रूप से कहा कि जब चच्चे के तीस बच्चे हो सकते हैं, तो हिंदुओं के चार क्यों नहीं? हम इस देश को गजवा-ए-हिंद नहीं होने देंगे। हमें इसे ‘भगवा हिंद’ बनाना है। इसके लिए हमें संसद में जाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने हिन्दुओं की घटती आबादी पर चिंता जताई। शास्त्री ने हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की पुरजोर वकालत की है।

चार बच्चों को कहां-कहां लगाएं, कैमरे पर यह भी बताया

धीरेंद्र शास्त्री ने कैमरों के सामने खुलकर चार बच्चे पैदा करने की वकालत करते हुए कहा कि संख्या बढ़ेगी तभी खेल बनेगा। शास्त्री ने हिंदू समाज से अपील की कि दो बच्चे अपने पास रखें बाकी दो बच्चों में से एक देश सेवा के लिए भेजें। वहीं एक बच्चे को साधु-संतों को दें, जो हिंदू राष्ट्र के लिए काम करेंगे। शास्त्री ने नारी सम्मान की भी बात कही। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने सेक्युलरिज्म पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ सेकुलर हिंदू कहते हैं कि ‘ना बच्चा, ना बच्ची, जिंदगी कटे अच्छी।’ यह बेहद दुखद है। ऐसे लोग हिंदुओं के भविष्य को नहीं देख रहे हैं।

राजनीति में जाने के कई रास्ते, पदयात्रा की जरूरत नहीं
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि न हम राजनीति में जाने के लिए निकले हैं, न पार्टी बनानी है, न किसी पार्टी का समर्थन करना है। यह ‘पदयात्रा’ केवल हिंदू एकता और सनातन एकता के लिए है। राजनीति में जाने के लिए कई रास्ते हैं, इसके लिए पदयात्रा की जरूरत नहीं।

Previous post नियुक्ति पत्र वितरण: बोले सीएम धामी; उत्तराखंड में अगले एक साल में 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर तैयार
Next post दीप्ति शर्मा रहीं सबसे महंगी, विदेशी खिलाड़ियों पर भी बरसे करोड़ों