कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि यह बजट सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के साथ साथ राज्य के समग्र विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के अलावा रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के की दिशा में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन “सशक्त और समृद्ध उत्तराखंड“ के साथ ही विकसित उत्तराखंड की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन को विकसित करने, समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव और शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था का आधार है।
