Advertisement Section
Header AD Image

यूकेएसएसएससी और विधानसभा की बैकडोर भर्तियों की जांच मेंअसली कुसूरवारों को बचाने की कोशिश कर रही हैं सरकार करन माहरा

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड।

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यूकेएसएसएससी और विधानसभा की बैकडोर भर्तियों की जांच में सरकार असली कुसूरवारों को बचाने की कोशिश कर रही है। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों में जब तक सफेदपोश नेताओं और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यह जांच अधूरी ही रहेगी।
माहरा ने कहा कि यूकेएसएसएससी के पूर्व अध्यक्ष एस.राजू ने साफ तौर पर कहा था कि उन्होंने घपलों की शिकायत की उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। कुछ सफेदपोश और अफसर नहीं चाहते थे कि जांच हो। सरकार की असली चुनौती जांच को रोकने की कोशिश करने वाले सफेदपोश और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। जब तक इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार सलाखों के पीछे नहीं जाएंगे, तब तक सरकार प्रदेशवासियों का टूटा हुआ विश्वास नहीं लौटा पाएगी। विस भर्तियों पर भी माहरा ने कहा कि इस मामले में नौकरी पाए लोग नहीं बल्कि असली गुनहगार वो लोग हैं जिन्होंने नौकरियां लगाई। नैतिकता को ध्वस्त कर अपने रिश्तेदारों को नौकरियों पर लगाया। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी जरूरी है। भले ही वो किसी भी दल के हों।

Previous post पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर।
Next post रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे राज्यपाल व सीएम धामी।